• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anushka Sharma turns Kapil Sharma’s English teacher!
Written By

जब अनुष्का शर्मा बनीं कपिल शर्मा की टीचर

अनुष्का शर्मा
कपिल शर्मा की अंग्रेजी थोड़ी कमजोर है। इस बात को वे कई बार अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में स्वीकार भी चुके हैं। वे अपनी अंग्रेजी पर मेहनत कर रहे हैं। इस बार उनके शो में अनुष्का शर्मा आईं और कपिल ने उन्हें अपनी अंग्रेजी की टीचर बना दिया। अनुष्का ने कपिल से इंग्लिश में बात की और कपिल की इंग्लिश को सुधारा भी। 


 
सेट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया- 'अनुष्का ने कुछ हिंदी कहावतों को अंग्रेजी में अनुवाद करने का काम कपिल को दिया। अनुष्का ने कपिल को बताया कि इससे उनकी अंग्रेजी में सुधरेगी। हालांकि इससे कई हास्यास्पद परिस्थितियां भी उत्पन्न हुईं। कपिल ने इसका भरपूर मजा लिया और खुश हुए कि अनुष्का उनकी टीचर बनीं। 
ये भी पढ़ें
शोले में जय के ऊपर वीरू क्यों बैठा था... खुल गया राज