dharma sangrah
✕

अनुष्का शर्मा ने इस तरह छुपाई प्रेग्नेंसी, बताया बच्चे को लेकर खास प्लान

Updated: गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (10:35 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं। वो अक्सर अक्सर सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने एक मैगजीन के लिए खूबसूरत फोटोशूट करवाया है। साथ उन्होंने मैग्जीन के साथ अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को शेयर किया है और अपने बच्चे को लेकर उनकी क्या प्लानिंग हैं वो बताया।

 
अनुष्का शर्मा ने कहा, एक तरह से ये पैनडेमिक यानी की कोरोनावायरस अजीब तरह का उनके लिए आशीर्वाद साबित हुआ। विराट पूरे वक्त उनके साथ थे और वो अपनी प्रेग्नेंसी को एक सीक्रेट बनाए रख पाईं। इसकी वजह वो कोरोना को मानती हैं।
 
एक्ट्रेस ने कहा कि वो पति विराट के साथ सिर्फ डॉक्टर के क्लीनिक जाने के लिए निकला करती थीं। कोई सड़कों पर नहीं होता था तो इस वजह से उन्हं कोई रोकने और टोकने वाला नहीं था।
 
इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने ये भी बताया कि वो प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में 'बुलबुल' के प्रमोशन के दौरान एक जूम कॉल पर थीं, जब उन्हें अचानक से असहज महसूस हुआ। उन्होंने तुरंत ही वीडियो कॉल कट की और अपने भाई कर्णेश को मैसेज किया, जो कि तब उस कॉन्फ्रेंस में था।
 
अनुष्का शर्मा ने कहा कि अगर इस दौरान वो किसी स्टूडियो या सेट पर होतीं तो सभी को तब पता चल गया होता। एक्ट्रेस ने बताया कि 'लॉकडाउन के दौरान उन्होंने खुद को एक जेंडर न्यूट्रल नर्सरी डिजाइन करने में व्यस्त रखा है।'
 
अनुष्का शर्मा ने कहा कि 'वो इन बातों में यकीन नहीं रखती हैं कि लड़कों को ब्लू और लड़कियों को पिंत पहनना चाहिए। उनकी नर्सरी में हर तरह के रंग हैं।' एक्ट्रेस ने भी बताया कि 'उनकी नर्सरी की थीम जानवरों पर आधारित है।' उन्होंने कहा, मैं इन बातों में यकीन नहीं रखती कि लड़कों को ब्लू और लड़कियों को पिंक पहनना चाहिए। मेरी नर्सरी में हर तरह के रंग हैं।
एक्ट्रेस ने अपने और विराट की पसंद और नापसंद को लेकर कहा कि 'दोनों को जानवर पसंद है और वो चाहते हैं कि उनके बच्चे में भी बॉन्ड हो। वो उनकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा हैं और वो मानते हैं कि बच्चों को दया और साथ में रहना सिखा सकते हैं।'
 

Show comments

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार प्रेम और गन की भिड़ंत, सूरज बड़जात्या बनाम इमरान हाशमी की दिलचस्प जंग

Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख