dharma sangrah

खूबसूरत अनुष्का ने जारी किया भयानक 'परी' का टीज़र

Published: बुधवार, 10 जनवरी 2018 (13:47 IST)
पिछले साल के आखिरी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी कर सभी को नए साल के जश्न का एक और मौका दे दिया था। अब विराट अपने क्रिकेट और अनुष्का ने फिल्मों में वापसी कर ली है। हाल ही में अनुष्का ने अपने बैनर की अगली फिल्म का टीज़र लांच किया है, जो जल्दी ही वायरल हो गया। 
 
अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले अगली फिल्म 'परी' बना रही हैं। इसका पोस्टर कई दिनों पहले आ गया था और अब अनुष्का ने इसका टीज़र भी जारी कर दिया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का ने फिल्म का डरावना टीज़र अपलोड किया। 
 
इसमें अनुष्का सिर्फ घूर रही हैं और उनके चेहरे पर कटने के निशान बन जाते हैं। चेहरे, आंखों और गर्दन से खून निकले जा रहा है। यह वाकई भयानक लग रहा है। इस पर अनुष्का ने कैप्शन दिया स्वीट ड्रीम्स गाइज़... होली विद परी। इससे लगता है फिल्म 2018 की होली के आस-पास रिलीज़ हो सकती है। फिल्म 'परी' एक हॉरर मूवी है। इसमें अनुष्का ही टीज़र में नज़र आ रही हैं। खबर थी कि सारा अली खान भी फिल्म में हो सकती हैं। 
 
अनुष्का इसके पहले अपने प्रोडक्शन हाउस से फिल्म 'फिल्लौरी' और 'एनएच 10' भी बना चुकी हैं। पहले फिल्म 'परी' 9 फरवरी को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज़ मार्च तक बढ़ा दी गई है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख