• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma flaunts her baby bump on vogue india magazine photoshoot
Written By
Last Modified: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (17:24 IST)

मैगजीन के लिए अनुष्का शर्मा ने करवाया खूबसूरत फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

मैगजीन के लिए अनुष्का शर्मा ने करवाया खूबसूरत फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर - anushka sharma flaunts her baby bump on vogue india magazine photoshoot
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। अनुष्का बेबी बंप के साथ अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में वोग मैगजीन के लिए अपने बेबी बंप संग फोटोशूट कराया है।
 
इन तस्‍वीरों में अनुष्‍का बेहद प्‍यारी लग रही हैं। उनके फैंस इन तस्‍वीरों पर खूब प्‍यार लुटा रहे हैं। इंटरनेट पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
 


वोग ने अपने इंस्‍टाग्राम पर फोटोशूट की कई तस्‍वीरें साझा की हैं। इन तस्‍वीरों में अनुष्‍का अलग अलग आउटफिट्स में नजर आ रही हैं और अलग अलग पोज दे रही हैं। वोग का यह जनवरी 2021 का इश्‍यु है।
 


वोग इंडिया के लिए कराए गए इस फोटोशूट के साथ ही अनुष्का ने बताया, जब आप गर्भवती होते हैं तो आप ऐसे लोगों से जुड़ते हैं जिनसे मिलने की अपने कल्पना भी नहीं होगी। सच कहूं तो मेरी जिंदगी में मौजूद हर मिला न सिर्फ मेरे दोस्त, ये सभी मेरी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। उन सभी सवालों के लिए वो मौजूद रहे हैं। मुझे लगता है कि ये सिस्टरहुड से भी बढ़कर है।
 


बता दें कि कुछ ही महीने पहले अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया कि वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अनुष्का जनवरी, 2021 में अपने बच्चे को जन्म देंगी।
 
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 14 : राखी सावंत ने फाड़ी राहुल महाजन की धोती, भड़के अली गोनी बोले- किसी औरत के साथ होगा तो...