dharma sangrah
✕

डॉ. कलाम के नाम को लेकर अनुष्का शर्मा ने की गड़बड़

Updated: मंगलवार, 28 जुलाई 2015 (21:34 IST)
अगर आप सेलीब्रिटी हैं और आपने गलती से भी कुछ गलत सोशल मीडिया में लिख दिया तो आपकी खैर नहीं। पिछले दिनों भी सोशल मीडिया में सेलीब्रिटीज के स्टेटस पर भारी बवाल मचा और लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सेलीब्रिटीज को खरी खोटी सुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
अनुष्का शर्मा को भी हाल ही में अपनी ट्वीट में की गई गलती का मोल लोगों के तानें सुनकर चुकाना पड़ा। अनुष्का शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने स्पेलिंग में गलती कर दी और वे एपीजे अब्दुल कलाम की जगह एबीजे कलाम आजाद लिख गईं।
अनुष्का के इस ट्वीट को लिखने की देरी थी कि लोगों ने उनके इस ट्वीट को हाथों हाथ लेते हुए उन पर ताने कसने शुरू कर दिए। अनुष्का ने लिखा था, 'एबीजे कलाम आजाद के गुजर जाने के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ। एक प्रेरणादायक, दार्शनिक और एक अद्भुत इंसान को खो दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' 
 
इसके कुछ देर बाद अनुष्का ने अपने पहले ट्वीट को डिलीट करके एक और ट्वीट डाला, जिसमें उन्होंने अपनी पहली गलती सुधारते हुए 'APJ Kalam Azad' लिखा। इसके बाद लोग ट्विटर पर फिर से उनकी भर्त्सना करने लगे। लोगों ने कहा कि अनुष्का को पूर्व राष्ट्रपति का नाम भी ठीक से पता नहीं है।   
 
इसके बाद अनुष्का ने एक बार फिर उस ट्वीट को डिलीट किया और तीसरी बार उन्होंने करेक्शन करते हुए फाइनल ट्वीट डाला।  
अनुष्का के इस ट्वीट पर लोग ट्विटर पर उन पर कई तरीके से ताने कस रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि अनुष्का जानकारी ना जानने के मामले में आलिया की बहन हैं। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया तीन बार प्रयास करने के बाद आखिरकार आप सफल हो ही गईं। बॉलीवुड के स्टैंडर्ड को देखते हुए यह आपकी बहुत बड़ी उपलब्धि है। 
 
वहीं एक यूजर ने तो उनकी खूबसूरती को ही निशाना बना डाला, उसने लिखा मैं बहुत निराश हूं कि कुछ लोग अपनी खूबसूरती कि वजह से नाम और शोहरत हासिल कर लेते हैं बल्कि उनमें प्रतिभा जीरो होती है।              

Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'