kundali milan
✕

रेलवे लाइन क्रॉस करते हुए पकड़े गए थे अनुपम खेर, जेल में बितानी पड़ी थी रात

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (11:16 IST)
Anupam Kher Revealed: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। 68 साल की उम्र में भी अनुपम इंडस्ट्री में काफी एक्टिंग हैं। वह बैक टू बैक फिल्में साइन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दो फिल्में, शिव राजकुमार की 'गोस्ट' और रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' लॉन्च की हैं। 
 
इसी बीच अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि जब वह स्ट्रगल कर रहे ष, तब उन्हें एक रात जेल में बिताना पडूी थी। 
 
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अनुपम ने बताया कि जब मैं मुंबई आया था, तो मेरे पास कोई काम नहीं था। काम पाने के लिए मैं इंडस्ट्री के लोगों को वीडियो कैसेट दिखाता था। एक दिन मुझे बांद्रा स्टेशन जाना था। वहां पर मुझे एक शख्स को वीडियो कैसेट लौटाना था। 
 
अनुपम ने कहा, टाइम पर पहुंचने की की जल्दी में मैंने लोकल रेलवे लाइन को क्रॉस कर दिया। तभी मेरी नजर एक सज्जन पर पड़ी, जिन्होंने अपना हाथ दे कर मुझे प्लेटफॉर्म पर चढ़ने में मदद की। हालांकि उन्होंने मेरा हाथ बहुत जोर से पकड़ा था। 
 
अनुपम खेर ने खुलासा किया, वो शख्स कोई और नहीं, सादे कपड़े में एक पुलिस वाले थे। वह रोज सादे कपड़े में रेलवे ट्रैक पर खड़े रहते थे और ट्रैक पार कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लेते थे। उन्होंने मुझे भी गिरफ्तार कर लिया और सीधे पुलिस स्टेशन लेकर गए। 
 
अनुपम खेर ने कहा, जब मैं वहां पहुंचा तो वहां पहले से ही 50 लोग अपने हाथ रस्सियों से बंधे हुए बैठे थे। इसलिए मैंने एक रात लॉकअप में बिताई थी, अगले दिन मुझे छोड़ दिया गया। यह एक सच्चाई है, लेकिन इसका कहीं भी रिकॉर्ड नहीं है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख