biodatamaker

किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने शेयर की अनसीन तस्वीरें, लिखा स्पेशल पोस्ट

Updated: सोमवार, 14 जून 2021 (12:38 IST)
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर का 14 जून को अपना 69वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। किरण बीते कुछ समय से अपनी बीमारी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह मल्टीपल मायलोमा नामक एक बीमारी से जूझ रही हैं, जो एक प्रकार का ब्लड कैंसर है।

 
अनुपम खेर समय-समय पर अपनी पत्नी किरण खेर की हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर देते रहते हैं। किरण खेर के जन्मदिन के मौके पर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपने परिवार की स्पेशल तस्वीरें पोस्ट करके बधाई दी है।
 
अनुपम खेर ने किरण के जन्मदिन पर उनकी कई तस्वीरें शेयर कर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे प्यारी किरण!! भगवान तुम्हें लंबी, सेहतमंद और खुशहाल जिंदगी दे। दुनियाभर में लोग तुम्हें तुम्हारी शख्सियत के लिए पसंद करते हैं।
 
उन्होंने लिखा, तुम जिंदगी की हर परिस्थिति से कमाल की आत्मिक शक्ति और विनम्रता के साथ निपटती हो। सेहतमंद और सुरक्षित रहो। हमेशा प्यार और प्रार्थना।'
 
अनुपम द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में किरण खेर दलाई लामा के साथ, दोस्तों के साथ और परिवार के साथ नज़र आ रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
 
किरण खेर वीर जारा, देवदास, मंगल पांडे, ओम शांति ओम, दोस्ताना, कभी अलविदा न कहना, फना, मैं हू नां जैसी कई फिल्मों में दमदार रोल निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
 

Show comments

स्पाइडर-मैन बनने से पहले टॉम हॉलैंड को मिली थी ऐसी भविष्यवाणी, ड्राइवर की एक बात ने बढ़ा दिया था स्टार का कॉन्फिडेंस

क्या मोरक्को के फुटबॉलर बोनो को डेट कर रही हैं नोरा फतेही? शो में एक सवाल पर एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

AI डीपफेक बनाने वालों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- अब इंटरनेट पर नहीं छिप पाएंगे आरोपी, होगी कानूनी कार्रवाई

रणबीर कपूर के रामायण में रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा अवतार क्यों हो रहा वायरल? एक्ट्रेस ने खोला किरदार चुनने का राज

क्या शाहरुख खान के घर बजने वाली है शहनाई? आर्यन खान और विनी तकायर की वायरल आउटिंग ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख