Daily Horoscope
✕

चाचा-भतीजा का किरदार निभाएंगे अनिल-अर्जुन

Updated: मंगलवार, 14 जून 2016 (12:22 IST)
बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी की अगली फिल्म में पहली बार अनिल और अर्जुन कपूर एक साथ रुपहले पर्दे पर नजर आएंगे। वास्तविक जिंदगी में चाचा और भतीजा फिल्म में भी इसी रिश्ते को निभाते हुए दिखाई देंगे। 'मुबारका' नामक फिल्म का निर्देशन पहले मिलाप जावेरी को करना था, लेकिन बाद में निर्माता मुराद खेतानी ने अनीस बज्मी को ये जिम्मेदारी दी।
 
बताया जाता है कि फिल्म में अनिल और अर्जुन  चाचा-भतीजा का किरदार निभाएंगे। पर्दे के पीछे दोनों की मित्रता बहुत गहरी है और निर्माता  इस बात को लेकर आशान्वित हैं कि लोग पर्दे पर भी उनकी जोड़ी को पसंद करेंगे। इस समय निर्माता ये तय करने में जुटे हैं कि फिल्म के अन्य सदस्य कौन-कौन होंगे।
अनीस बज्मी अपने लेखकों की टीम के साथ पहले ही पटकथा पर काम करने में जुट गए हैं। इस समय अर्जुन 'हाफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जबकि अनिल कपूर टीवी शो '24' पर काम कर रहे हैं।

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख