ramcharitmanas
✕

आयुष्मान खुराना की 'अनेक' 17 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

Updated: मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (15:24 IST)
आयुष्मान खुराना द्वारा अभिनीत अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म 'अनेक' 17 सितंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल देश के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में चल रही है।
 
जब से निर्माताओं ने 'अनेक' की घोषणा की है, जिसके साथ निर्देशक-अभिनेता की हिट जोड़ी अनुभव और आयुष्मान फिर से वापसी कर रही हैं, इसने दर्शकों और विशेष रूप से अभिनेता और निर्देशक के प्रशंसकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है। हाल ही में रिलीज़ किया गया आयुष्मान का रफ़ 'जोशुआ' चर्चा का विषय बन गया था। 
 
आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है। 
 
उत्तर-पूर्व में स्थापित पहली मुख्यधारा फिल्म के लिए निर्माताओं ने हाल ही में हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर स्टीफन रिक्टर को फिल्म के एक्शन दृश्यों का जिम्मा सौंपा है। वह इससे पहले शाहरुख खान अभिनीत डॉन 2 और रेयान रेनॉल्ड्स की 'द हिटमैनस बॉडीगॉर्ड' के लिए एक्शन सीक्वेंस तैयार कर चुके हैं।
 
समीक्षकों द्वारा प्रशंसित 2019 क्राइम ड्रामा ’आर्टिकल15’ की सफलता के बाद, निर्देशक-अभिनेता का हिट कॉम्बो - अनुभव और आयुष्मान ने फिर साथ आ रहे हैं। हालांकि फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी को गोपनीय रखा गया है, लेकिन अनुभव और आयुष्मान दोनों ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा की, जिसने उनके प्रशंसकों को अधिक उत्साहित कर दिया है।
 
सूत्र बताते हैं कि ’अनेक’ अनुभव की अब तक की सबसे महंगी और बड़े पैमाने पर बन रही फिल्म है। निर्देशक को बैक-टू-बैक समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और व्यावसायिक हिट्स जैसे कि मुल्क, आर्टिकल 15 और थप्पड़ के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है।
 
अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित है और बनारस मीडिया वर्क्स व टी-सीरीज़ के तहत भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा द्वारा निर्मित, 'अनेक' 17 सितंबर, 2021 में सिनेमा हॉल में रिलीज़ की जाएगी।

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख