Daily Horoscope
✕

अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम... 82 साल और देखनी पड़ेगी

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (13:55 IST)
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' ने 21 मई को 18 वर्ष पूरे किए। इस मौके पर बिग बी ने ट्वीट भी किया लिखा कि टीवी पर यह फिल्म बेहद लोकप्रिय है। 
 
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के ग्रामीण क्षेत्र में जिन फिल्मों का प्रसारण हुआ है उसमें सबसे अधिक बार'सूर्यवंशम' को देखा गया है। 
<

T 2430 - Its 18 years of 'SooryaVansham' ..a dynamic story, and one that has been on Tv a lot .. have met many who have adored it ..Love pic.twitter.com/ZDDbTZBNsS

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) 20 मई 2017 >
इस रिपोर्ट से चकरा जाना स्वाभाविक है क्योंकि यह फिल्म हजारों बार सेट मैक्स पर दिखाई जा चुकी है। आईपीएल के दौरान इस चैनल पर मैचों का प्रसारण हो रहा था और सूर्यवंशम को सेट मैक्स की बजाय वाह चैनल पर दिखाया जा रहा था।
 
सेट मैक्स चैनल पर लंबे समय तक फिल्म का प्रसारण नहीं हुआ और इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई मजेदार बातें लोगों ने शेयर की। 'अब तो बंद करो ये आईपीएल, काफी दिन हो गए जहर वाली खीर खाए’ जैसी बातें सुनने को मिली। 
 
 यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तो बतौर हीरो अमिताभ अपने करियर के अंतिम दौर में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, लेकिन टीवी पर यह इतनी बार दिखाई गई कि लोगों को संवाद रट गए। 
 
यह आश्चर्य की बात है कि इस फिल्म का प्रसारण इतनी बार क्यों होता है? सोनी चैनल ने इस फिल्म को सौ वर्षों के लिए खरीदा है। अभी तो 18 वर्ष ही हुए हैं। बचे हुए 82 वर्षों तक यह और दिखाई जाएगी। 
Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख