biodatamaker
✕

लॉकडाउन से अमिताभ बच्चन को मिली यह सीख, बोले- 78 वर्षों में इतना कभी नहीं सीखा

Updated: रविवार, 31 मई 2020 (13:06 IST)
कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बने हुए हैं। वह फैंस के साथ खूब अपनी बातें शेयर करते हैं। एक्टर के लिए ये लॉकडाउन फेज किसी सीख से कम नहीं रहा है। खुद अमिताभ बच्चन ने ये बात कुबूली है और लॉकडाउन के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

 
अमिताभ बच्चन ने बताया कि वह इस लॉकडाउन में इतना सीख गए हैं, जितना उन्होंने अपने 78 साल में नहीं सीखा। अमिताभ ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे किसी सोच में नजर आ रहे हैं। 
 
तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस लॉकडाउन के काल में जितना मैंने सीखा, समझा, और जाना, उतना मैं अपने 78 वर्षों के जीवन काल में न सीख सका, न समझ सका और न ही जान सका। इस सच्चाई को व्यक्त करना, इसी सीख, समझ और जानने का परिणाम है।' 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही बॉलीवुड में 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'गुलाबो सिताबो' में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म गुलाबो सिताबो का ट्रेलर रिलीज किया गया है। यह फिल्म को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। 
 

Show comments

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को ग्लोबल पहचान दिलाएगी होम्बले फिल्म्स, ऑस्कर 2027 में एंट्री के बाद मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

नाना पाटेकर का देर रात क्यों हुआ अंतिम संस्कार? बेटे मल्हार ने बताई वजह, पिता के अधूरे कामों पर भी दिया अपडेट

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, KBC के सेट से सामने आया इमोशनल वीडियो

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का 'Evil Dead' कमेंट,भड़का फिल्म जगत, AICWA ने कहा- सस्ती पब्लिसिटी बंद करें

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली, दोस्ती का सुनाया अनसुना किस्सा

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख