dharma sangrah
✕

लॉकडाउन के बीच KBC की शूटिंग पर अमिताभ बच्चन बोले, ‘हां, मैंने काम किया है, अपनी परेशानी अपने पास रखें’

Updated: गुरुवार, 7 मई 2020 (14:01 IST)
(Photo : Screenshot of KBC promo)
मुंबई: महानायक अमिताभ ने कहा कि पूरा एहतियात बरतते हुए उन्होंने सामाजिक संदेशों वाले वीडियो के साथ-साथ अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के प्रोमो की शूटिंग की है। अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक पोस्ट में 77 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि सारे वीडियो क्लिप सिर्फ एक दिन में शूट किए गए।

उन्होंने लिखा, “हां मैंने काम किया। अगर आपको इससे परेशानी है, तो उसे अपने पास रखिए। काम के दौरान पूरी सावधानी बरती गई।”

बच्चन ने लिखा, “और जो काम दो दिनों के लिए निर्धारित किया गया था, वह एक दिन में ही पूरा हो गया।”

अभिनेता ने कहा कि सामाजिक संदेशों वाले वीडियो स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को रेखांकित करने के लिए बनाए गए। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में ‘एन्जिल्स इन व्हाइट’ कहा।
 

उन्होंने आगे लिखा, “वे लगातार इस स्थिति में काम कर रहे हैं जिसके कारण हम अपने घरों में शांतिपूर्वक सो सकते हैं। मैं व्यक्तिगत रुप से उन सभी का आभारी हूं।”

उन्होंने बताया, “और फिर मैंने केबीसी के 10-12 वीडियो शूट कर उनके लिए ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पूरी की।”

मशहूर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वां संस्करण में चयन प्रक्रिया को इस महामारी के मद्देनजर पूरी तरह डिजिटल बना दिया गया है। (भाषा)

Show comments

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का खुलासा, बोले- एक शो ने दुनिया को दिखाया मेरा असली चेहरा

Rise and Fall 2: शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर छलका काजल राघवानी का दर्द, बोलीं- 'वो मुझे जिंदगीभर...'

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख