• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Amitabh Bachchan, Kolkata, Te3n
Written By

कोलकाता में अमिताभ बच्चन में महसूस किया भूकंप

अमिताभ बच्चन
अपनी आने वाली फिल्म ‘तीन’ (टीई3एन) की यहां शूटिंग कर रहे मेगास्टार अमिताभ बच्चन  ने 4 जनवरी की अलसुबह भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया।
 
देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के मणिपुर में सोमवार सुबह 6.7 तीव्रता का एक तगड़ा भूकंप का झटका महसूस  किया गया। भूकंप के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और लोगों में दहशत फैल गई। बच्चन  (73) ने कहा है कि वे हादसे से प्रभावित लोगों के बेहतर होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- 'भूकंप। सुबह करीब 4.30 पर यहां कोलकाता में महसूस किया, बिस्तर  हिलने लगा...। मैं सोच में पड़ गया... आज सुबह में पुष्टि हुई... सभी सुरक्षित हों, प्रार्थना कर रहा हूं।'
 
इस फिल्म का निर्माण सुजॉय घोष कर रहे हैं। इस फिल्म में विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी  नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन रिभू दासगुप्ता कर रहे हैं।(भाषा)