sundarkand

अमिताभ बच्चन ने कहा, मैं बिल्कुल ठीक हूं

Updated: बुधवार, 14 मार्च 2018 (14:10 IST)
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों एवं चाहने वालों को आश्वस्त किया है कि डॉक्टरों की टीम से उपचार मिलने के बाद वह बिल्कुल ठीक हैं।
 
75 वर्षीय अभिनेता के कल एक ब्लॉग पोस्ट लिखने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर आशंकाएं बढ़ने लगी थीं। उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा था, मुंबई से आये डॉक्टर मेरे‘‘ इर्द गिर्द’’ मौजूद हैं।
 
उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था, ‘‘मेरे डॉक्‍टरों की टीम कल सुबह यहां आ रही है, ताकि वह मेरी जांच कर मुझे फिर से तैयार कर दें... मैं आराम करूंगा और इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जानकारी देता रहूंगा... ।’’ 
 
अमिताभ बच्चन फिल्म‘ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर में हैं। उनकी पत्नी जया बच्चन ने बताया कि फिल्ममें पहने जाने वाले भारी परिधानों के चलते उनकी गर्दन और पीठ में दर्द था।
 
बच्चन ने आज फिर अपने ब्लॉग और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी सेहत की जानकारी दी।
 
अभिनेता ने कविता के जरिये अपने पोस्ट में लिखा था कि वह स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं और उपचार के लिये उन्हें डॉक्टरों को बुलाना पड़ा लेकिन अब वह ठीक हैं।
 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कुछ कष्ट बढ़ा, चिकित्सक को चिकित्सा के लिए बुलाना पड़ा; इलाज प्रबल, स्वस्थ हुए नवल, चलो इसी बहाने, अपनों का पता तो चला।’’(भाषा)

Show comments

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

'दायरा' का नया पोस्टर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख