sundarkand
✕

अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर वापस मिला ब्लू टिक, बिग बी बोले- तू चीज बड़ी है मस्क मस्क...

Updated: शनिवार, 22 अप्रैल 2023 (17:29 IST)
  • अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर मिला ब्लू टिक
amitabh bachchan got blue tick again on twitter : ट्विटर ने हाल ही में अपनी नई पॉलिसी के कारण अपने प्लेटफॉर्म से वेरिफाइड यूजर्स के ब्लू टिक हटा लिए। इसके बाद बॉलीवुड सितारों समेत कई नामी हस्तियों के अकाउंट से भी ब्लू टिक गायब हो गए। हालांकि जिसने सब्सक्रिप्शन प्लान लिया हुआ था उसके अकाउंट से इसे नहीं हटाया गया था। 
 
ट्विटर ने कहा कि उन्होंने सिर्फ ऐसे लोगों के अकाउंट से ब्लू टिक हटाए हैं जिन्होंने ब्लू प्लान नहीं खरीदा था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा था कि उन्होंने पैसे भर दिए हैं, उन्हें उनका ब्लू टिक वापस दे दिया जाए।
 
अब अमिताभ बच्चन को ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक वापस मिल गया है। बिग बी ने मजाकिया अंदा में ब्लू टिक वापस मिलने की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने ट्विटर सीइओ एलन मस्क को शुक्रिया कहा है। 
 
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ऐ मस्क भैया! बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं हम आपका। उ नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे। अब कै बताई भैया गाना गाए का मन करत है हमार! सनबो का इ लियो सुनो : तू चीज बड़ी है मस्क मस्क तू चीज बड़ी है मस्क!
 
इससे पहले पैसे भरने के बाद भी ब्लू टिक नहीं मिलने की अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, 'ए ट्विटर भइया! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम... तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं- अमिताभ बच्चन... हाथ तो जोड़ लिये रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का??'
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख