sundarkand

आंखें 2 की फिर बदली स्टार कास्ट, अमिताभ के साथ दिखाई देंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

Updated: शनिवार, 9 जनवरी 2021 (11:32 IST)
बहुत पहले आखें नामक फिल्म रिलीज हुई थी जो पसंद की गई थी। उसके बाद से ही आंखें 2 की चर्चा है। तीन साल पहले फिल्म बनाने की घोषणा हुई, लेकिन बात नहीं बन पाई। हो सिर्फ ये रहा है कि कलाकारों का चयन किया जाता है और फिर स्टारकास्ट चेंज हो जाती है। इससे अंदेशा हो रहा है कि यह फिल्म बनेगी भी या नहीं। 
 
ताजा खबर यह है कि अमिताभ बच्चन के साथ अब सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। वे दृष्टिहीन युवक का रोल अदा करेंगे। वैसे भी इन ‍दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म साइन करने के मूड में हैं। हाल ही में उन्होंने मिशन मजनू और थैंक गॉड नामक फिल्में साइन की है। 


 
कई बार कलाकारों की हुई है अदला-बदली 
जहां तक आखें का सवाल है तो 3 साल पहले इसे अनिल कपूर और अमिताभ के साथ प्लान किया गया था। बाद में इसे अमिताभ, सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडीज के साथ बनाने की बात की गई। एक बार फिर स्टारकास्ट चेंज की गई और इसे कार्तिक आर्यन और बिग बी के साथ बनाने की घोषणा हुई। अब कार्तिक की जगह सिद्धार्थ ने ले ली है। 
 
नई कहानी
आंखें 2 में इस बार नई कहानी होगी। पुरानी फिल्म जैसा थ्रिल और रोमांच जरूर रहेगा। अमिताभ विलेन होंगे या हीरो, यह अभी तय नहीं है। फिल्म की शूटिंग 2021 में स्टार्ट करने का प्लान है। 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख