Hanuman Chalisa
✕

Amazon India ने लॉन्च किया Mini TV, यूजर्स मुफ्त में ले सकेंगे वीडियो का मजा

Updated: शनिवार, 15 मई 2021 (18:11 IST)
देश के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद ऑनलाइन स्टोर Amazon.in ने दुनिया भर में पहली बार मिनी टीवी लॉन्च करने की घोषणा की। मिनी टीवी एक मुफ्त, विज्ञापन समर्थित वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा है जो अमेजन शॉपिंग एप पर उपलब्ध है।
 
मिनी टीवी ने वेब-सीरीज़, कॉमेडी शो, टेक न्यूज़, फ़ूड, ब्यूटी, फ़ैशन आदि में पेशेवर रूप से कंटेंट बनाया और क्यूरेट किया है। इस सूची में प्रमुख स्टूडियो जैसे- टीवीएफ, पॉकेट एसेस और प्रमुख कॉमेडियन- आशीष चंचलानी, अमित भड़ाना, राउंड 2 हेल, हर्ष बेनीवाल, श्रुति अर्जुन आनंद, एल्विश यादव, प्राजक्ता कोली, स्वैगर शर्मा, आकाश गुप्ता और निशांत तंवर शामिल हैं। 
 
टेक विशेषज्ञ ट्रैकिन टेक, फैशन और सौंदर्य विशेषज्ञों जैसे सेजल कुमार, मालविका सीतलानी, जोविता जॉर्ज, प्रेरणा छाबड़ा और शिवशक्ति द्वारा दर्शकों को नवीनतम उत्पादों और रुझानों से अवगत कराया जाएगा। खाने के शौकीन कबीता किचन, कुक विद निशा और गोबल के कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। आने वाले महीनों में मिनी टीवी कई और नए और एक्सक्लूसिव वीडियो जोड़ेगा।
 
इस लॉन्च के साथ, अमेजन के पास दो मनोरंजक वीडियो ओफरीन्ग्स हैं - मिनी टीवी और प्राइम वीडियो। मिनी टीवी पूरी तरह से मुफ्त है और इसके लिए अलग एप की जरूरत नहीं है। प्राइम वीडियो को प्राइम सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होती है और यह पुरस्कार विजेता अमेजन ओरिजिनल, नवीनतम फिल्मों और टीवी शो, अंग्रेजी और 9 भारतीय भाषाओं में संग्रह प्रदान करता है। दर्शक प्राइम वीडियो को एप पर एक्सेस कर सकते हैं या इसे अपने स्मार्ट टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
 
मिनी टीवी के लॉन्च के साथ, Amazon.in शॉपिंग एप अब ग्राहकों के लिए एक ही स्थान पर लाखों उत्पादों से खरीदारी करने, भुगतान करने और मुफ्त मनोरंजन वीडियोज देखने की सुविधा प्रदान करता है। आने वाले महीनों में मिनी टीवी को आईओएस एप और मोबाइल वेब पर लाया जाएगा।
 

Show comments

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख