ramcharitmanas
✕

रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर आखिरकार यह कह दिया आलिया ने

Updated: शनिवार, 17 मार्च 2018 (16:06 IST)
अयान मुखर्जी की सुपरहीरो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग चल रही है। इसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी पहली बार बनी है। इसके अलावा भी अगर दोनों सुर्खियों में बने हैं तो उनके रिलेशनशिप की अफवाहों के कारण। 
 
खबरों की माने तो आलिया भट्ट और उनके बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा का ब्रेकअप हो गया है। रणबीर भी दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से ब्रेक अप के बाद अब तक सिंगल हैं। ऐसे में दो अच्छे दोस्तों को एक-दूसरे का साथ मिल जाए तो क्या बात है। दोनों फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ एक-दूसरे के साथ समय भी बिता रहे हैं। अफवाहें हैं कि आलिया और रणबीर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
 
इस बारे में ना तो आलिया ने और ना ही रणबीर ने अब तक कुछ बयान दिया था। दोनों अपने कामों मे व्यस्त थे। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यु के दौरान आलिया ने इन सभी अफवाहों पर विराम डाल दिया। आलिया ने कहा मैं खुद बहुत कंफ्युज़ हो जाती हूं जब मैं हमारी इन खबरों को पढ़ती हूं। लेकिन मेरा मानना ​​है 'साइलेंस इज़ गोल्डन'। ऐसा नहीं है कि मेरी पर्सनल लाइफ नहीं है। मेरी है और रहेगी भी लेकिन मुझे लगता है कि इसे किसी कारण से ही 'पर्सनल' कहा जाता है। मैं ठीक हूं, लोग जो कहना चाहते हैं कह सकते हैं, मुझे ये कहानियां परेशान नहीं करती। मैं सिर्फ इतनी उम्मीद करती हूं कि लोग ये ना सोचे कि मैं लाइफ में यही कर रही हूं। 

ALSO READ: एक महिला ने सलमान को बताया पति... तो एक कूद गया शाहरुख खान के स्विमिंग पूल में
 
आलिया भट्ट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा राजी में विक्की कौशल और गली बॉय में रणवीर सिंह के साथ भी नज़र आने वाली हैं। 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख