ramcharitmanas
✕

आलिया भट्ट और सलमान खान की यह समानता जान कर रह जाएंगे दंग

Updated: गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (15:36 IST)
बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बनाते हैं। उन्हें उनकी एक्टिंग स्किल्स के कारण ही जाना जाता है। हालांकि सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, कलाकार आजकल हर फील्ड में माहिर होते हैं। कई ऐसे सेलीब्रिटीज़ हैं जो एक्टिंग के अलावा भी कई कलाओं में माहिर हैं। सलमान खान पेंटिंग के लिए जाने जाते हैं, जैकलीन फर्नांडीज़ पियानो और पोल डांस में माहिर हैं। 
 
इनमें एक और नाम आता है यंग एक्ट्रेस आलिया भट्ट का। आलिया भट्ट के फैंस को यह जानकर बहुत खुशी होगी कि उन्हें भी पेंटिंग का बहुत शौक है। हालांकि उन्होंने इस बारे में कभी ज्यादा बातें नहीं की। लेकिन हाल ही में उनकी मां सोनी राजदान ने अपनी बेटी के इस टैलेंट का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आलिया बचपन से ही आर्ट पसंद करती हैं।
 
सलमान खान और आलिया में कम से कम यह तो समानता है कि दोनों ही अपने विचारों को पेंटिंग्स के जरिये कैनवास पर उतारते हैं।  
 
ऐसे में उनकी मां उनका यह टैलेंट सभी को दिखाना चाहा। सोनी राजदान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया की बनाई हुई एक खूबसूरत पेंटिंग को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा कि आलिया ने अपने किसी आर्ट सब्जेक्ट के लिए यह बनाया था। मुझे लगता है कि उसके पास एक अल्टरनेटिव करियर है अगर वो उसे चुने तो.. 
 
 
सोनी राजदान और आलिया भट्ट की मां-बेटी जोड़ी ने हाल ही में पहली बार साथ में फिल्म 'राज़ी' में स्क्रीन शेयर की। दोनों को साथ में बहुत पसंद किया गया। दोनों ऑफ-स्क्रीन भी एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छी बांड शेयर करती हैं। 
 
फिलहाल आलिया भट्ट 'ब्रह्मास्त्र' में लगी हैं। इसके अलावा वे मल्टी-स्टारर कलंक में भी दिखाई देंगी। वे गली बॉय में भी नज़र आएंगी। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख