1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ali Asgar, accident, Kapil Sharma Show

असगर अली का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक से टकरा गई कार

अली असगर
छोटे परदे के जाने-माने हास्य कलाकार और कपिल शर्मा के शो में उनकी नानी का रोल अदा करने वाले अली असगर का एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार ट्रक से टकरा गई। ये हादसा दक्षिणी मुंबई में हुआ। कार अली खुद कार चला रहे थे। 
 
अली के फैंस को जैसे ही यह बात पता चली वे घबरा गए, लेकिन उनकी सांस में तब सांस आई जब पता चला कि अली को कुछ नहीं हुआ और वे बाल-बाल बच गए। 
 
अली असगर एक सिग्नल पर रूके थे। इस दौरान उनकी कार को पीछे से एक वाहन ने टक्‍कर मार दी। इस कारण अली की कार आगे खड़े एक ट्रक में जा टकराई। 

कार को दोनों तरफ से नुकसान पहुंचा, लेकिन कार में बैठे अली सुरक्षित रहे और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। अली असगर ने इस हादसे की जानकारी खुद अपने फैंस को दी।
 
 
अली ने इस मामले में एक पुलिस ऑफिसर की भी तारीफ की और बताया कि उस ऑफिसर ने मामले को अच्‍छी तरह से हैंडल किया। अली ने ऊपर वाले का भी शुक्रिया अदा किया है कि इस घटना में वे बच गए। 
 
अली ने कुछ फिल्में की हैं, लेकिन उन्हें कपिल के हास्य टीवी शो से खूब लोकप्रियता मिली है। 
अगला लेख
काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के साथ होटल में बदतमीजी, पुलिस बुलाने से भी किया इंकार