manglik dosh calculator
✕

कोरोना वायरस : काम पर वापस लौट रहे लोगों को अक्षय कुमार ने दिए खास टिप्स, सामने आया वीडियो

Updated: बुधवार, 3 जून 2020 (10:07 IST)
कोरोना वायरस के कारण देश पूरी तरह रूक सा गया था। लेकिन अब अनलॉक-1 शुरू हो गया है जिसमें शर्तों के साथ कुछ रियायतें दी गई हैं। इसी बीच अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसे उन्होंने बीते दिनों लॉकडाउन के बीच कमालिस्‍तान स्‍टूडियो में सरकार के कैंपेन के लिए शूट किया था।

 
इस वीडियो में अक्षय काम पर काम पर वापस जाने वाले लोगों को कोरोना वायरस से बचाव का तरीका बता रहे हैं। अक्षय इस वीडियो में लोगों को बिना डरे बस सावधानी अपनाकर कोरोना का सामना करने का संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं।
 
वीडियो की शुरुआत में अक्षय घर से निकलते हैं और तभी एक व्यक्त‍ि उनसे कोरोना के खतरे के बारे में कहते हैं। इस पर अक्षय कहते हैं, 'अगर मैंने पूरी सावधानी बरती तो बीमारी होने की संभावना कम है। सबसे महत्वपूर्ण है यह मास्क, समय-समय पर हाथ धोता रहूंगा, दूसरों से हर वक्त दो गज की दूरी बनाकर रखूंगा। खुद को, दूसरों को और परिवारवालों को सुरक्ष‍ित रखूंगा। जब देश के मेडिकल और स्वच्छता कर्मचारी हर रोज कोरोना वायरस से लड़ने का काम कर रहे हैं तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है अपना काम करने की।'
 
अक्षय आगे कहते हैं, 'हजारों लोग इस बीमारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और किसी कारण मुझे यह बीमारी हो भी गई तो सरकार ने अस्पताल में हमारे इलाज के लिए व्यवस्था कर रखी है। यह घबराने का वक्त नहीं बल्कि एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने का वक्त है। कोरोना वायरस से हमें लड़ाई जारी रखनी पड़ेगी लेकिन इससे डरकर नहीं, पूरी सावधानी के साथ... ढक कर चलिए, रुकी हुई जिंदगी को आगे बढ़ाएं, देश को आत्मनिर्भर बनाएं। जय हिंद।' 
 
बता दें, इस पूरे वीडियो को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शूट किया गया है। अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस के इस संकट में हर संभव मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए दान देने के अलावा कई तरह की मदद की है। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी लगातार लोगों को इस वायरस के प्रति जागरुक कर रहे हैं।
 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख