Daily Horoscope
✕

अ‍क्षय की फिल्म के निर्देशक की जुबान काटने वाले को देंगे एक करोड़ रु.

Updated: मंगलवार, 22 नवंबर 2016 (13:38 IST)
अक्षय कुमार इस समय 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन इसके कथानक को लेकर कुछ लोगों को आपत्ति है और बात इतनी बढ़ गई है कि फिल्म के निर्देशक की जुबान काटने वाले को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है। 
 
मथुरा के संतों ने नंदगांव और बरसाना गांव के लड़का-लड़की की शादी दिखाने पर आपत्ति ली है। संतों का कहना है कि शादी दिखाकर वर्षों से चली आ रही परंपरा को तोड़ा जा रहा है। परंपरा के अनुसार इन दोनों गांव के लड़के-लड़की आपस में शादी नहीं कर सकते हैं। 


 
भगवान कृष्ण को नंदगांव और राधा को बरसाना गांव का माना जाता है। लोगों को आपत्ति है कि राधा और कृष्ण के पवित्र प्रेम को ठेस पहुंचाई जा रही है। 
 
महंत हरिबोल महाराज ने फिल्म के नाम पर भी आपत्ति ली है। उनके अनुसार राधा-कृष्ण की भूमि पर इस शीर्षक की फिल्म बनाई जा रही है जो गलत है। यह प्रेम की भूमि है और इसी तरह का शीर्षक होना चाहिए। 
 
मथुरा में 21 नवंबर को एक महापंचायत हुई जिसमें 200 से ज्यादा लोग थे। इसमें कहा गया कि फिल्म के निर्देशक की जो जुबान काटेगा उसे एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 
 
'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का निर्देशन श्री नारायण सिंह कर रहे हैं। यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेंढारकर लीड रोल में हैं। यह फिल्म दो जून 2017 को प्रदर्शित होगी। 
Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख