Hanuman Chalisa
✕

ये क्या... अक्षय कुमार हुए प्रेग्नेंट!

Updated: शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (16:13 IST)
एक्शन से कॉमेडी तक, छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अक्षय कुमार अपने दर्शकों के लिए कुछ नया ज़रूर लाते हैं। बड़े पर्दे पर फिलहाल उनकी 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' अपनी गति से आगे बढ़ ही रही है। इसके साथ ही छोटे पर्दे पर भी ये खिलाड़ी अब कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के लिए जज बनेंगे। इस शो के प्रोमो के चलते निर्माताओं ने एक अनूठा विज्ञापन दिया है, जिसमें अक्षय का कमाल देखने लायक है। 
 
अक्षय कुमार ने हाल ही में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो के प्रोमो के लिए शूट किया, जिसे देखकर सभी भौंचक्के रह गए हैं। अक्षय इसमें एक प्रेग्नेंट आदमी बने हैं जिससे वे कॉमेडी सुपरस्टार्स के 'बाप' बनने की योग्यता रखते हैं, जो सुपरस्टार की अगली पीढ़ी को डिलीवरी देने वाले हैं। इस मज़ेदार प्रोमो को अक्षय ने अपनी सभी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करते हुए लिखा कि दुनिया सोच रही है ये अजूबा कैसे हुआ? अपना हीरो पेट से है। 
 
शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पांचवें सीज़न में अक्षय कुमार को नौ साल बाद जज करते हुए देखा जाएगा। इसमें फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान, हुसैन दलाल और मल्लिका दुआ मेंटॉर के रूप में होंगे। अक्षय कुमार इस शो में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं और उन्होंने शो के तीनों मेंटॉर्स के लिए वर्कशॉप भी प्लान की है। यह शो सितंबर के आखिर तक शुरू किया जाना है। 

Show comments

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख