biodatamaker

अक्षय कुमार के बाद इस बायोपिक को सुशांत ने भी ठुकराया

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2017 (13:32 IST)
अक्षय कुमार फटाफट काम करने के लिए जाने जाते हैं और इसलिए वर्ष में चार फिल्में उनकी आ ही जाती हैं। वे उन फिल्मों में काम करने से कतराते हैं जिनके लिए काफी समय खर्च करना पड़ता है। लिहाजा बायोपिक करने से अक्षय बचते हैं और कई बायोपिक ठुकरा भी चुके हैं। 
 
पहलवान खली पर बायोपिक बनाने की कोशिश जारी है। सबसे अहम सवाल तो ये है कि खली का किरदार निभाएगा कौन? खली जैसी भारी-भरकम शख्सियत के आगे तमाम बॉलीवुड कलाकार पानी भरते हैं। 
 
पहले अक्षय कुमार को यह रोल ऑफर किया गया। खली जैसा तगड़ा लगने के लिए काफी मेहनत करना होगी। दो साल की मेहनत के बाद ही यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार हो सकती है। अक्षय ये कर तो सकते हैं, लेकिन इतने समय में वे सात-आठ फिल्म कर ज्यादा माल बटोर सकते हैं। इसलिए अक्षय ने यह‍ फिल्म करने से मना कर दिया। 
 
अक्षय के बाद सुशांत सिंह राजपूत को यह रोल ऑफर किया गया। बाद में मेकर्स को समझ आया कि वे गलती कर बैठे हैं क्योंकि सुशांत के बस की बात नहीं है खली बनना। उनकी इस उलझन को खुद सुशांत ने ही दूर कर दिया और इस फिल्म को करने से मना कर दिया। 
 
अब खली कौन बनेगा? फिर ये सवाल सामने आ खड़ा हुआ है। 

Show comments

'ब्रह्मास्त्र' के 4 साल पूरे, रणबीर-आलिया की फिल्म ने जीते थे 3 नेशनल अवॉर्ड

बैंकॉक में बावर्ची से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, बेहद दिलचस्प है अक्षय कुमार का सफर

नोरा फतेही के ‘टॉय प्लेन’ कमेंट पर बवाल, एविएशन कंपनी ने मांगे 3 करोड़ रुपये

‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टारकास्ट फीस: कालीन भैया ने मारी बाजी, गुड्डू-मुन्ना से कितनी ज्यादा ली रकम?

हैवान मूवी प्रिव्यू: अक्षय-सैफ की हैवान में कौन है असली शिकारी? जानिए कहानी, कास्ट और रिलीज डेट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख