अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' ने रिलीज से पहले ही बनाया यह रिकॉर्ड
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बीते दिनी अपनी अपकमिंग फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' की रिलीज डेट की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया था। अब खबर आई है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है।
दरअसल, बीते बुधवार को ही अक्षय ने अपने ट्विट के जरिए बताया कि उनकी यह फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर यानी 9 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। वहीं, इसका पोस्टर इतना जबरदस्त है कि फैंस भी इसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर करने लगे हैं।
ऐसे में अब यह पोस्टर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मोशन पोस्टर बन चुका है। इस बात की जानकारी खुद हॉटस्टार ने अपने एक ट्वीट के जरिए दी है। हॉटस्टार ने अक्षय की एक तस्वीर पोस्ट की हैं। इसके साथ उन्होंने बताया है कि अक्षय कुमार के अनोखे लुक ने सभी सीमाएं और रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए हैं।
Breaking barriers and how. Thank you everyone for making this the most viewed motion poster in 24 hours!#YehDiwaliLaxmmiBombWaali #LaxmmiBomb #DisneyPlusHotstarMultiplex #FoxStarStudios@akshaykumar @advani_kiara @offl_Lawrence pic.twitter.com/besMOY2rBc
— Disney+HotstarVIP (@DisneyplusHSVIP) September 17, 2020
उन्होंने आगे लिखा, 'लक्ष्मी बॉम्ब का मोशन पोस्टर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मोशन पोस्टर बन गया है।' हॉटस्टार ने लिखा कि इसे 24 घंटे से भी कम समय में 2.1 करोड़ व्यूज हासिल हो चुके हैं।
बता दें कि यह आंकड़ा अब भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। 'लक्ष्मी बॉम्ब' में अक्षय को पहली बार एक किन्नर का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। यह सुपरहिट दक्षिण भारतीय फिल्म 'कंचना' की हिन्दी रीमेक है। राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय के अलावा कियारा आडवाणी, तुषार कपूर, शरद केलकर और अश्विनी अय्यर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।
बता दें, कोरोनावायरस महामारी के कारण सिनेमाघर बंद होने के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का विकल्प चुना है। अक्षय कुमार की ये फिल्म ईद पर सलमान खान की राधे के साथ टकराने वाली थी। लेकिन कोरोना की वजह से दोनों ही फिल्में पोस्टपोन हो गईं।

