Daily Horoscope
✕

कोल्ड वॉर के बीच अक्षय और सलमान में से कौन मारेगा बाज़ी?

Updated: सोमवार, 26 मार्च 2018 (11:24 IST)
अक्षय कुमार ने अब तक कई हीरोज़ के साथ ब्रोमांस किया है और इसमें सबसे अच्छी उनकी जोड़ी लगी है सलमान खान के साथ। दोनों ने साथ में मुझसे शादी करोगी और जाने-ए-मान जैसी फिल्में की हैं और दर्शकों ने उन्हें पसंद किया है। लेकिन दोनों की दोस्ती में फिलहाल कड़वाहट चल रही है। इसका असर इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। 
 
पहले खबर थी कि सलमान खान और करण जौहर मिलकर फिल्म 'केसरी' बना रहे हैं जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल निभा रहे हैं। इसके बाद सलमान खान फिल्म से बाहर हो गए और अक्षय और करण इसे आगे बढ़ा रहे हैं। इसके बाद एक बड़े अवॉर्ड फंक्शन में भी दोनों ने एक-दूसरे को स्टेज पर अवॉइड किया। 
 
इस झगड़े को और बढ़ावा मिल रहा है। खबर मिली कि अक्षय कुमार फिल्म 'मोगुल' से बाहर हो गए हैं। यह फिल्म गुलशन कुमार की बायोपिक होगी और इसे भूषण कुमार बना रहे हैं। इसके बाद सलमान से इस फिल्म के लिए संपर्क किया जा रहा है। 
 
हालांकि फिल्म की कास्टिंग तय नहीं हुई है लेकिन भूषण कुमार ने पुष्टि की है कि अक्षय कुमार इस प्रोजेक्ट में साथ नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि "मेरे पिता की बायोपिक मेरे दिल के बहुत करीब है। यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा अनाउंसमेंट है हमने और हम जल्द ही एक्टर की अनाउंसमेंट भी कर देंगे। वह अक्षय कुमार से भी बड़ा स्टार हो सकता है। 
 
हाल ही में अक्षय कुमार से भी इसके बारे में यह सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि मैं खुद अब तक नहीं जानता हूं। देखते हैं सलमान और अक्षय का ये कोल्ड वॉर कब तक चलेगा। आखिर दोनों बहुत पुराने दोस्त हैं। 

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख