Hanuman Chalisa
✕

रोहित शेट्टी ने अक्षय संग सुबह-सुबह शूट किया सूर्यवंशी का टीजर!

Updated: बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (16:38 IST)
मसाला और कॉमेडी फिल्मों के एक्सपर्ट बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सिम्बा के बाद अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली कॉप ड्रामा फिल्म सूर्यवंशी कर शूटिंग की शूटिंग शुरू कर दी है। सूर्यवंशी में 'सिंघम' अजय देवगन और 'सिम्बा' रणवीर सिंह भी एक जबरदस्त कैमियो में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी का टीजर को पहले ही शूट कर लिया है।

खबरों के अनुसार रोहित ने मुंबई के यशराज स्टूडियो में अक्षय के साथ सूर्यवंशी का टीजर शूट कर लिया है। रोहित इसके लिए गोवा से मुंबई आए थे और सुबह-सुबह ही महज कुछ घंटो में अक्षय और रोहित ने इसे पूरा कर लिया। जिसके बाद रोहित दोबारा गोवा पहुंच गए। रोहित गोवा में फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल शूट कर रहे हैं। 
 
सूर्यवंशी की शूटिंग अक्षय कुमार के बिना ही गोवा में शुरू हो चुकी है। अक्षय कुमार फिलहाल अपनी आने वाली तीन फिल्में केसरी, गुड न्यूज़ और मिशन मंगल को पूरा करने में जुटे हैं जिसके बाद वो सूर्यवंशी पर काम शुरू करेंगे।
 
फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय के किरदार का नाम वीर सूर्यवंशी होगा। फिल्म में अक्षय एंटी टेररिस्ट स्कॉड प्रमुख का किरदार निभाते नजर आएंगे। अभी तक ये साफ नहीं है कि सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ हीरोइन कौन होंगी। इसे लेकर करीना कपूर और दीपिका पादुकोण के नामों की चर्चा है। 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख