• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Rohit Shetty, Priyadarshan, Namaste England
Written By

अक्षय कुमार की दो फिल्में हुईंं बंद!

अक्षय कुमार की दो फिल्में हुईंं बंद! - Akshay Kumar, Rohit Shetty, Priyadarshan, Namaste England
अक्षय कुमार दनादन फिल्में साइन करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने रोहित शेट्टी की एक फिल्म साइन की थी जिसका निर्देशन प्रियदर्शन करने वाले थे। इसके अलावा उन्होंने 'नमस्ते इंग्लैंड' भी साइन की थी। खबर है कि ये दोनों फिल्में बंद हो गई हैं। 
अक्षय से जुड़े सूत्र के अनुसार बात फीस को लेकर अटक गई। अक्षय के लिए यह वर्ष बेहतरीन रहा है। उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर रही है। इसी वजह से अक्षय ने फीस बढ़ा दी। यह बात इन दोनों फिल्मों के निर्माताओं को अखर गई। दोनों ने इस मसले पर चुप्पी साध ली। 
 
जब अक्षय कुमार को जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दूसरी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी। एक तरह से ये फिल्में लगभग बंद ही हो गई हैं। 
ये भी पढ़ें
न आलिया, न श्रद्धा, ये होंगी 'गोलमाल 4' की हीरोइन!