biodatamaker
✕

अक्षय कुमार ने क्यों छोड़ी 'मुगल', जानिए इसका सही कारण

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (18:55 IST)
बड़े जोर-शोर से अक्षय कुमार को लेकर भूषण कुमार ने 'मुगल' नामक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। भूषण का इस फिल्म से भावनात्मक रिश्ता भी है क्योंकि यह फिल्म उनके पिता गुलशन कुमार की बायोपिक है। गुलशन कुमार ने सस्ती ऑडियो कैसेट्स और प्लेयर मार्केट में उपलब्ध करा कर फिल्म संगीत के जगत में क्रांति ला दी थी। वे तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़े, लेकिन उनकी हत्या कर दी गई। 
 
अक्षय कुमार भी यह रोल निभाने को काफी उत्साहित थे। उन्होंने गुलशन कुमार और अपने कुछ पुराने फोटो भी जारी किए और पुरानी यादों को ताजा किया। घोषणा के बाद फिल्म के बारे में कुछ भी सुनाई देना बंद हो गया। खबरें आने लगीं कि फिल्म बंद हो गई। 
 
फिल्म बंद नहीं हुई, हो भी नहीं सकती थी आखिर भूषण अपने पिता पर आधारित फिल्म को कैसे रद्द कर सकते थे। अक्षय कुमार की इस फिल्म को करने की इच्छा खत्म हो गई थी। यह वजह बताई जाने लगी... 

चर्चा होने लगी कि अक्षय कुमार और भूषण कुमार के बीच फीस को लेकर अनबन हो गई। अक्षय ज्यादा फीस मांग रहे थे और फिल्म निर्माता उन्हें यह फीस देने के लिए तैयार नही थे। इस कारण फिल्म के आगे बढ़ने में रूकावट आ गई। 
 
न अक्षय पीछे हटने को राजी थे और न फिल्म निर्माता। कुछ दिनों तक यही मामला चलता रहा। हालांकि फिल्म से जुड़े लोग इस वजह को सही नहीं बताते हुए दूसरी वजह बाते हैं। यह है असली वजह... 

यह एक बायोपिक है। इस तरह की फिल्मों को बनने में समय लगता है। कलाकार को अपने लुक के लिए मेहनत करना होती है। मेकअप के लिए घंटों बैठे रहना पड़ता है। इसलिए फिल्म बनने में वक्त लगता है। 
 
अक्षय कुमार फटाफट काम करने के लिए जाने जाते हैं। वे ऐसी ही फिल्म चुनते हैं जिसमें उनका काम 40 से 45 दिनों में खत्म हो जाए। वे 'मुगल' के लिए भी इतने ही दिन खर्च करने को तैयार थे। जबकि फिल्म के निर्माता को ज्यादा दिन चाहिए थे। अक्षय कुमार अपनी नीति में कोई भी परिवर्तन करने के लिए तैयार नहीं थे। 
 
आखिरकार बात नहीं बनी और अक्षय को फिल्म से अलग होना पड़ा। अब आमिर खान इस फिल्म से बतौर सह निर्माता जुड़ गए हैं। वे इस फिल्म में अभिनय करेंगे या नहीं ये तय नहीं है। 
 
वैसे वे इस फिल्म में शायद ही अभिनय करें। अब वे कलाकार का चुनाव करेंगे जो गुलशन कुमार का रोल अदा करे। आमिर के फिल्म से जुड़ने से यह बात तय हो गई है कि अब यह फिल्म अच्छी बनेगी। 

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख