Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार ने मंदिर में साइन की फिल्म

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (15:09 IST)
अक्षय कुमार इन दिनों अलग-अलग तरह के काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक टॉयलेट की खुदाई की थी। अब उन्होंने मंदिर में एक फिल्म साइन की है। 
 
पैडमैन नामक फिल्म शूटिंग अक्षय कुमार इन दिनों मध्यप्रदेश स्थित महेश्वर और उसके आसपास के क्षेत्रों में कर रहे हैं। वहीं पर उन्होंने टी-सीरीज़ प्रमुख भूषण कुमार को बुलवाया। सभी जानते हैं कि भूषण अपने पिता गुलशन कुमार पर 'मोगुल' नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें गुलशन का किरदार अक्षय कुमार निभाएंगे। गुलशन से अक्षय मिल भी चुके हैं। 
 
महेश्वर स्थि‍त शिव मंदिर में अक्षय ने भूषण को बुलवाया और आधिकारिक तौर पर फिल्म के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। भूषण कुमार का कहना है कि शिव मंदिर के अंदर अपने पिता के जीवन पर बनने वाली फिल्म के लिए अक्षय को साइन करने की बात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। 
 
मां वैष्णो देवी के परम भक्त गुलशन कुमार ने‍ फिल्म संगीत की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाया था। उन्होंने कम दाम में म्युजिक कैसेट्स लोगों को उपलब्ध कराए जिसके कारण गरीबों तक संगीत की पहुंच बनी। 'मोगुल' को सुभाष कपूर निर्देशित करेंगे। 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख