suvichar
✕

अक्षय कुमार करेंगे बिग बॉस होस्ट! सलमान क्यों छोड़ रहे हैं शो...

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2017 (12:37 IST)
अक्षय कुमार के स्‍टारडम में एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। मज़बूत सूत्रों के हवाले से ख़बर आ रही है कि टायलेट : एक प्रेमकथा के नायक अक्षय कुमार बिग बॉस के आने वाले सीज़न में सलमान की जगह दिखाई देंगे। 
 
अगर आपको लगता है कि आप सलमान और अक्षय के बीच बिग बॉस के होस्ट को लेकर कोई विवाद या सनसनी देखने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है, क्योंकि बिग बॉस के होस्ट के रूप में एक सुपरस्टार से दूसरा सुपर स्टार बहुत आसानी से रिप्लेस होगा। वैसे भी सलमान और अक्षय के रिश्ते बहुत अच्छे रहे हैं और किसी तरह की व्यवसायिक कॉम्पिटिशन इन दोनों के बीच नहीं देखा जाता। सलमान खान खुद बिग बॉस छोड़ना चाहते हैं और इस बार वे गंभीरता से इस पर विचार कर रहे हैं। 
 
सलमान ख़ान लंबे समय से बिग बॉस से दूर होना चाहते हैं और हर साल सीज़न शुरू होने से पहले वे घोषणा भी करते हैं कि इस बार वे बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे। इस बार फिर वे अपनी अन्य व्यस्तताओं का कारण बताकर बिग बॉस से दूर होना चाहते हैं। अक्षय कुमार बेहद लोकप्रिय हैं और बिग बॉस के होस्ट के रूप में वे आसानी से सलमान की जगह ले सकते हैं। 
 
सलमान के शो छोड़ने पर कलर्स चैनल के पहली पसंद अक्षय कुमार ही हैं और इस दिशा में चैनल के कदम बढ़ा भी दिए हैं, लेकिन अक्षय को राज़ी करना इतना आसान भी नहीं होगा। सूत्र तो यह भी कह रहे हैं कि चैनल वाले अक्षय को बिग बॉस से जोड़ने के लिए पूरा दम लगा देंगे।  
Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख