dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' का ट्रेलर रिलीज, दिखी नामुमकिन सपने को सच करने की कहानी

Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (14:27 IST)
अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी देश की अंतरिक्ष यात्रा की सफलता को इस फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन भी हैं।
फिल्म के पोस्टर्स और टीजर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा कि 'ये सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि मिसाल है उस नामुमकिन सपने की जिसे मुमकिन किया इंडिया ने।'
 
2 मिनट 53 सेकंड के ट्रेलर में स्‍पेस साइंस की कहानी दिखाई गई है। साथ ही मंगल ग्रह पर जाने से पहले हुए संघर्ष और मेहनत की पूरी दास्‍तां नजर आती है। ट्रेलर को देखकर फिल्‍म की रोचकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस अभियान के लिए देश के महान वैज्ञानिकों ने किस कदर मेहनत की थी इसका अंदाजा भी ट्रेलर देखकर लगाया जा सकता है।
 
मिशन मंगल एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय एक वैज्ञानिक का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त पर रिलीज होने जा रही है।

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख