ganesh chaturthi

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' का पहला दिन?

Updated: शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (15:48 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बेल बॉटम' रिलीज हो चुकी है। कोरोना महामारी की वजह से लंबे समय बंद कोई ए-लिस्टर सितारे की फिल्म थिएटर में रिलीज हुई है। अक्षय की इस फिल्म पर सभी की निगाहें टिकी थी।

 
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.5-2.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। उम्मीद की जा रही थी कि रिलीज के पहले दिन शाम को थिएटर में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी और फिल्म पहले दिन 3 करोड़ रुपए का बिजनेस करेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
 
बेल बॉटम थिएटर में ऐसे समय रिलीज हुई है जब देश के कुछ हिस्सों में (जिनमें महाराष्ट्र भी शामिल है जहां से 35 से 40 प्रतिशत व्यवसाय हिंदी फिल्मों का होता है) सिनेमाघर बंद हैं। वहीं जहां सिनेमाघर खुले हैं वहां 50 प्रतिशत कैपिसिटी के साथ फिल्म दिखाए जाने की शर्त चस्पा है। कई शहरों में रात के शो दिखाने की इजाजत नहीं है।
 
'बेल बॉटम' की रिलीज के बाद ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई है। ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है और डाउनलोड के लिए भी फ्री में उपलब्ध है। बेल बॉटम पायरेटेड साइट्स पर एचडी फॉर्मेट में उपलब्ध है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से मेकर्स की चिंता भी बढ़ा गई है।
 
बता दें ‍कि फिल्म 'बेल बॉटम' की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक रॉ एजेंट आतंकवादियों से चंगुल से 210 लोगों को बचाकर वापस लाते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार ने बेल बॉटम उर्फ अंशुल मल्होत्रा नाम के एक रॉ एजेंट का रोल किया है।
 
फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है। फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा और परवेज शेख ने लिखी है। इस फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिषा अडवाणी, मधु भोजवाणी और निखिल अडवाणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख