shradh paksha
✕

अक्षय कुमार के हाथों में है किस हीरोइन का न्यू बोर्न बेबी

Updated: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (11:30 IST)
अक्षय कुमार ने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें उनके हाथों में एक न्यू बोर्न बेबी है। वे बेहद खुश हैं। उनके हाथों में यह बेबी फिल्म एक्ट्रेस असिन का है। 24 अक्टोबर को असिन ने बेटी को जन्म दिया। इस खबर से सभी चौंक गए क्योंकि किसी को पता भी नहीं था कि असिन प्रेगनेंट हैं। 
 
अक्षय कुमार ने यह फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि इस खुशी की तुलना नहीं हो सकती है। मैं अपने प्रिय दोस्तों असिन और राहुल शर्मा को उनके जीवन में इस परी के आने की बधाई देता हूं। 
 
गौरतलब है कि अक्षय, असिन और राहुल शर्मा बेहद अच्छे दोस्त हैं। जैसे ही अक्षय को पता चला कि असिन ने बेटी को जन्म दिया है वे फौरन असिन से मिलने पहुंच गए। 
 
2012 में हाउसफुल 2 के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने असिन को एअरपोर्ट पर राहुल से मिलवाया था। फ्लाइट के दौरान असिन और राहुल में काफी बातचीत हुई और राहुल की सादगी का जादू असिन पर चल गया। अक्षय को दोनों की जोड़ी अच्छी लगी और उन्होंने असिन से कहा भी आप दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। 
 
बाद में राहुल ने असिन को प्रपोज किया और असिन मान गईं। दोनों को मिलाने में अक्षय कुमार का महत्वपूर्ण रोल रहा। 
 

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख