ramcharitmanas
✕

अक्षय कुमार का यू टर्न: विज्ञापन के लिए मांगी माफी, कहा भविष्य में रखेंगे ध्यान

Updated: गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (11:43 IST)
एक पान मसाला बनाने वाली कंपनी के विज्ञापन में हाल ही में अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ नजर आए। तब से अक्की के फैंस गुस्सा हो गए क्योंकि अक्षय हमेशा से फिटनेस और स्वास्थ्य पर जोर देते रहे हैं और अब ऐसे उत्पाद का विज्ञापन करने लगे जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। अक्षय के पास जब फैंस और लोगों के रिएक्शन पहुंचे तो उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने फौरन माफी मांग ली। 
 
सोशल मीडिया पर अक्षय ने की पोस्ट 
अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- मैं अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से माफी मांगता हूं। पिछले कुछ दिनों से आपकी प्रतिक्रियाओं ने मुझ पर गहरा असर डाला है। हालांकि मैं तंबाकू उत्पाद का विज्ञापन नहीं करता हूं और न ही करूंगा, लेकिन मैं आपकी भावनाओं की कद्र करता हूं जो विमल इलाचयी से मेरे जुड़ने पर आपने व्यक्त की हैं। मैं इससे हट रहा हूं। मैंने फैसला लिया है कि इस एंडोर्समेंट से मुझे जो भी फीस मिली है वो मैं अच्छे काम के लिए दूंगा। जब तब मेरा अनुबंध है तब तक यह विज्ञापन प्रसारित होता रहेगा। मैं आपसे वादा करता हूं कि भविष्य में मैं ध्यान रखूंगा। बदले में मैं चाहता हूं कि आप इसी तरह से मुझे अपना प्यार देते रहें- अक्षय कुमार। 
<

pic.twitter.com/rBMZqGDdUI

— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 20, 2022 >
अमिताभ ने तोड़ा था करार 
अक्षय ने माना कि वे इलायची का विज्ञापन कर रहे हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि इसकी आड़ में किस उत्पाद का प्रचार किया जा रहा है। पिछले वर्ष अमिताभ बच्चन ने भी इसी तरह का एक विज्ञापन किया था और माफी मांगी थी, लेकिन वो विज्ञापन अभी भी दिखाया जा रहा है। इन दोनों कलाकारों के अलावा टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, अजय देवगन, शाहरुख खान जैसे सितारें भी इसी तरह के उत्पादों का प्रचार करते नजर आ रहे हैं जिससे तम्बाकू के खिलाफ अभियान चलाने वाले लोग और संस्थाएं नाराज हैं। 
 
अल्लू ने कायम की मिसाल 
गौरतलब है कि हाल में दक्षिण भारतीय स्टार अल्लू अर्जुन को भी एक पान मसाला कंपनी ने अपना विज्ञापन करने का ऑफर दिया। करोड़ों की फीस का लालच भी दिखाया, लेकिन अल्लू ने इससे इंकार कर एक मिसाल कायम की। अल्लू का कहना है कि जो उत्पाद वे खुद उपयोग नहीं करते उसे उपयोग करने की वे सलाह कैसे दे सकते हैं। साथ ही उनके फैंस विज्ञापन देख उत्पाद का प्रयोग करेंगे जिससे उनके स्वास्थ्य को खतरा है। अन्य सितारों को भी अल्लू से कुछ सीखना चाहिए। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख