biodatamaker
✕

पांच गुना हंसी के लिए हो जाइए तैयार, अक्षय कुमार ने 'हाउसफुल 5' की रिलीज डेट से उठाया पर्दा

Updated: शुक्रवार, 30 जून 2023 (16:23 IST)
housefull 5 release date: साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की सभी फिल्मों ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है। फैंस लंबे समय से 'हाउसफुल 5' का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए 'हाउसफुल 5' की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
 
हाउसफुल अपनी अगली किस्त के साथ आने के लिए तैयार है, जिससे यह भारतीय सिनेमा में 5 किस्तों वाली पहली फ्रेंचाइजी फिल्म बन जाएगी। अक्षय कुमार ने प्रशंसकों के बीच प्रत्याशा की लहर पैदा करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए आधिकारिक तौर पर पोस्टर लॉन्च किया है। 
 
फिल्म 'हाउसफुल 5' अगले साल दिवाली 2024 के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी करने वाले हैं। इस पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने लिखा, 'पांच गुना पागलपन के लिए तैयार हो जाइए। आप सभी के लिए ला रहा हूं साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5'। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिवाली 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
बता दें कि अक्षय कुमार और रितेश देशमुख 'हाउसफुल' के पहले पार्ट्स से इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। फिल्म का पहला और दूसरा पार्ट साजिद खान ने निर्देशित किया था। वहीं तीसरा पार्ट साजिद और फरहाद ने निर्देशित किया था। वहीं हाउसफुल 4 का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख