• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar announce upcoming film ram setu
Written By
Last Modified: रविवार, 15 नवंबर 2020 (12:46 IST)

दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार ने की फिल्म 'राम सेतु' की घोषणा, फर्स्ट लुक किया शेयर

Diwali
अक्षय कुमार बॉलीवुड के बिजी एक्टर में से हैं। हाल ही में अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी' रिलीज हुई है। और अब दिवाली के मौके पर उनकी अगली फिल्म का ऐलान हो गया है। इस फिल्म का नाम 'राम सेतु' है। 
 
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों-युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाए जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है- राम सेतु।
 
पोस्टर में एक्टर काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। वे राम सेतु पर चलते हुए दिखाए दे रहे हैं। अक्षय के पीछे भगवान राम की एक बड़ी तस्वीर नजर आ रही। पोस्टर में लिखा है, 'सच या कल्पना।' 
 
फिल्म राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता विक्रम मल्होत्रा और अरुणा भाटिया हैं। फिल्म को कैप ऑफ गॉड फिल्म के बैनर तले बनाया जाएगा।
 
ये भी पढ़ें
दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस