manglik dosh calculator
✕

युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा ने अपनी सेक्स लाइफ को लेकर की बात

Updated: गुरुवार, 3 नवंबर 2016 (14:45 IST)
क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा ने इस बार लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया। वे इस शो में ज्यादा देर टिक नहीं पाईं और बाहर हो गईं, लेकिन उन्होंने अपने दिल की बात पूरे जमाने को बता दी।
 
आकांक्षा की शादी युवराज के भाई ज़ोरावर सिंह से हुई, लेकिन चार महीने में ही आकांक्षा ने ज़ोरावर से संबंध खत्म कर लिए और अब तलाक को लेकर मामला अदालत में चल रहा है। 
आकांक्षा ने बताया कि उन्हें युवराज या उनके भाई ज़ोरावर से कोई समस्या नहीं है। वे अपनी सास शबनम सिंह से काफी परेशान रहीं। एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा कि वे ज़ोरावर से न तो मानसिक रूप से जुड़ पाई और न ही शारीरिक रूप से। वे जहां भी जाते ज़ोरावर की मां शबनम हर जगह साथ होती। यहां तक कि दुबई हनीमून के दौरान भी शबनम साथ थीं। 
 
आकांक्षा के अनुसार शबनम उन्हें कहती थीं कि ज़ोरावर का हाथ पकड़ो, किस करो, सेक्स करो। क्या ऐसा अचानक होता है। ये चीजें अपने आप वक्त के साथ होती हैं। ज़ोरावर ने कभी मुझे प्यार नही किया। कभी मुझे औरत होने का अहसास नहीं दिलाया। हमारे बीच कोई आकर्षण नहीं था। हम बिस्तर पर साथ सोते थे, लेकिन बीच में तकिये रखते थे। वह इतने जोर से खर्राटे लेता था कि मुझे कई बार जमीन पर सोना पड़ता था। इसी कारण चार महीने बाद ही मैंने शादी तोड़ने का निर्णय लिया। 
 
आकांक्षा की यह बातें सुनकर शबनम गुस्से में हैं। उनके अनुसार आकांक्षा उनकी और परिवार की छवि धूमिल कर रही है। वे मानहानि का केस लगाएंगी। दूसरी ओर युवराज सिंह अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। वे दिसम्बर में हेज़ल कीच से विवाह रचाने वाले हैं। 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख