dharma sangrah
✕

अजय देवगन ने काजोल को बताया 'ओल्ड', एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब

Updated: गुरुवार, 12 मार्च 2020 (11:37 IST)
अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की जोड़ी हमेशा ही अपनी नोक झोंक और जबरदस्त केमिस्ट्री के कारण जानी जाती है. अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के लवली कपल में से एक है। दोनों सितारों की बॉन्डिंग देखने लायक है। हालांकि दोनों के नेचर काफी अलग-अलग हैं। काजोल जहां बहुत बोलती हैं वहीं अजय इंट्रोवर्ड हैं। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अजय देवगन काजोल को 'बूढ़ा' बोलकर उनसे पंगा ले लेते हैं।


हालांकि अजय देवगन और काजोल अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करते। लेकिन वीडियो में काजोल की फोटो एडिट करने की आदत को लेकर अजय टीवी शो में ही उनकी खिंचाई करने लगते हैं। करण जौहर के पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' का यह एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
वीडियो में अजय होस्ट करण जौहर से कह रहे हैं कि उन्हें काजोल के पिक्चर क्लिक करने से कोई प्रोब्लम नहीं हैं। लेकिन परेशानी बस इस बात है कि फोटो क्लिक करने के तीन घंटे तक वह इसे एडिट करती रहती हैं, ताकि सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकें।

अजय आगे कहते हैं- मुझे समझ नहीं आता उसने पूरी जिंदगी में कभी ऐसा नहीं किया और अब बुढ़ापे में क्यों कर रही हैं? अजय की यह बात सुन काजोल कहती हैं- तुम्हारा बुढ़ापा होगा, मेरा तो नहीं है। 
 
यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। लोग अजय और काजोल की जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे। बता दें, अजय देवगन और काजोल ने 24 फरवरी 1999 में शादी की थी। दोनों साथ में फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में हाल ही में नजर आए थे।

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख