suvichar

करोड़ों का बजट... लीड रोल में अजय देवगन... 2019 में होगी रिलीज

Updated: मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (18:52 IST)
लगभग 6 महीने पहले 'तानाजी' नामक फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ था। फिल्म में अजय देवगन लीड रोल निभा रहे हैं। पोस्टर के बाद सन्नाटा छा गया। फिल्म की कोई खबर नहीं आई। 
 
उड़ाने वालों ने उड़ा दी कि 'पद्मावत' की जिस तरह से विरोध हुआ है उससे उन फिल्म निर्माताओं के हौंसले पस्त हुए हैं जो ऐतिहासिक किरदारों पर फिल्म बना रहे हैं। 
 
इस तरह की फिल्म में करोड़ों रुपये लगते हैं। लंबा समय लगता है। सभी को अत्यधिक मेहनत करना पड़ती है। यदि विरोध शुरू हो जाता है तो सब पर पानी फिर जाता है। इसलिए अजय का यह प्रोजेक्ट भी अटक गया है। 
 
इस बारे में जब बॉलीवुड के खबरची से बात की तो उसने बताया 'पद्मावत के कारण निश्चित रूप से इस तरह की फिल्म बनाने वालों को निराशा हुई है, लेकिन 'तानाजी' पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। यह फिल्म जरूर बनेगी।' 


 
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उसने कहा- 'अजय की यह फिल्म करोड़ों की लागत से तैयार होगी। अपने किरदार को निभाने के लिए अजय को विशेष तैयारी करना होगी। खास लुक अपनाना होगा। वे एक बार इस फिल्म में डूब जाएंगे तो दूसरी फिल्मों को समय नहीं दे पाएंगे। 'तानाजी' की शूटिंग शुरू करने के पहले अजय अपनी सारी फिल्मों का काम निपटा लेना चाहते हैं।' 
 
अजय इस समय 'रैड', 'टोटल धमाल' और एक अनाम फिल्म कर रहे हैं। 2018 के मध्य तक उनकी सारी फिल्मों की शूटिंग खत्म हो जाएगी। इसके बाद वे 'तानाजी' का काम शुरू कर देंगे। 
 
फिल्हाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम चल रहा है। शूटिंग शुरू होने के पहले काफी तैयारी करना पड़ती है। इस फिल्म को 2019 में रिलीज किया जाएगा और रिलीज डेट चुनने पर भी काम चल रहा है। 

Show comments

'बिग बॉस' के 20 साल: घर के हर राज से वाकिफ सलमान खान, जानिए क्यों 'वीकेंड का वार' उनके बिना लगता है अधूरा

व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी में मौनी रॉय ने ढाया कहर, बोल्ड अंदाज के साथ दिखी देसी नजाकत

विजय सेतुपति की 'महाराजा' रचने जा रही इतिहास, हॉलीवुड में रीमेक होने वाली पहली तमिल फिल्म बनी

विजय वर्मा ने शुरू की 'मटका किंग' सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप्ट की पहली झलक

Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख