sawan somwar

अजय देवगन ने तीन प्रोजेक्ट्स की घोषणा की

Updated: बुधवार, 26 जुलाई 2017 (11:22 IST)
अजय देवगन अपने बैनर तले लगातार फिल्म बनाते रहे हैं, लेकिन अब इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। वाटर गेट प्रोडक्शन से अजय के बैनर अजय देवगन फिल्म प्रोडक्शन्स ने हाथ मिलाया है और तीन प्रोजेक्ट्स घोषित किए हैं जिन पर साथ में काम किया जाएगा। अजय से जुड़े लोगों का कहना है कि अजय अब निर्माण के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं और अपने बैनर को वे ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि साल में तीन से चार फिल्में उनके बैनर की रिलीज हो। जरूरी नहीं है कि वे अपने बैनर की हर फिल्म में काम करें। अजय ने ये तीन प्रोजेक्ट घोषित किए हैं। 
 
तानाजी- द अनसंग वॉरियर:
इस फिल्म में अजय देवगन, तानाजी मालुसरे का रोल निभाते नजर आएंगे। यह भव्य बजट की फिल्म होगी। शिवाजी के तानाजी अत्यंत विश्वसनीय थे और मुगल शासकों से कोंडाना फोर्ट छुड़ाने का मिशन उन्हें सौंपा गया था। 
 
स्वामी बाबा रामदेव- द अनटोल्ड स्टोरी:
बाबा रामदेव और उनके पार्टनर आचार्य बालकृष्णा पर यह टीवी सीरिज आधारित होगी। इसे डिस्कवरी पर दिखाया जाएगा। शो में बताया जाएगा कि किस तरह से बाबा एक आम आदमी से अंतरराष्ट्रीय शख्सियत और बिजनेसमैन बने। 
 
मराठी फिल्म:
अजय देवगन की इस मराठी फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। वे क्षेत्रीय फिल्में भी बनाएंगे। इस फिल्म में नाना पाटेकर लीड रोल में होंगे और अजय भी कैमियो करेंगे। फिल्म में सुमीत राघवन और इरावती हर्षे की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। 

Show comments

‘मुसाफिर कैफे’ के बाद वेदिका पिंटो की नई फिल्म का ऐलान, लक्ष्य संग दिखेगा रोमांटिक अंदाज

VIBE मूवी प्रिव्यू: खतरे में देश और बचाने चले दो निठल्ले दोस्त! कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की एक्शन-कॉमेडी

कंगना रनौत ने 'हनुमान अंश' को बताया सत्संग, बोलीं- थेरेपी छोड़िए और थिएटर जाइए

'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा, फिल्म के सीक्वल पर शुरू किया काम

अक्षय कुमार के साथ 'समुक' में नजर आ सकती हैं यह बंगाली अदाकारा, मेकर्स से चल रही खास रोल पर बातचीत

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख