dharma sangrah
✕

गोलमाल 4 के बाद अजय-रोहित की एक और फिल्म फाइनल!

Updated: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 (23:24 IST)
अजय देवगन और रोहित शेट्टी के बीच कितनी अच्छी ट्यूनिंग है ये सभी जानते हैं। इस जोड़ी ने ज़मीन (2003), गोलमाल (2006), संडे (2008), गोलमाल रिटर्न्स (2008), ऑल द बेस्ट (2009), गोलमाल 3 (2010), सिंघम (2011), बोल बच्चन (2012) और सिंघम रिटर्न्स (2014) जैसी फिल्में साथ की जिनमें से ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। इस समय दोनों 'गोलमाल 4' साथ कर रहे हैं। 


 
 
खबर है कि अजय एक और फिल्म रोहित के साथ करना चाहते हैं और यह फिल्म लगभग फाइनल हो गई है। अजय देवगन से जुड़े सूत्र ने बताया 'शिवाय के बाद अजय अब ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं। वे अक्षय के फॉर्मूले पर चलते हुए वर्ष में तीन से चार फिल्म करना चाहते हैं। गोलमाल 4 और बादशाहो की शूटिंग शुरू होने वाली है। उन्होंने रोहित को कहा है कि एक और स्क्रिप्ट तैयार रखे ताकि उस फिल्म की शूटिंग भी जल्दी से शुरू हो सके।' 
 
ALSO READ: द गाजी अटैक: फिल्म समीक्षा
 
किस तरह की यह फिल्म होगी? यह पूछने पर सूत्र ने बताया 'यह एक्शन फिल्म होगी, लेकिन 'सिंघम' का सीक्वल नहीं होगी। रोहित अपने स्टाइल की एक एक्शन मूवी बनाना चाहते हैं जो अजय की इमेज से सूट हो। इसे भव्य पैमाने पर बनाया जाएगा। रोहित इस फिल्म का बजट सीमित रखेंगे। उन्होंने स्टोरी आइडिया अजय को सुनाया है और अजय को यह पसंद आया है। स्क्रिप्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है ताकि जल्दी से फिल्म शुरू हो सके।' 
 
निश्चित रूप से अजय और रोहित की एक और फिल्म देखना उनके प्रशंसकों को अच्छा लगेगा। 
Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख