dharma sangrah
✕

शाहरुख खान से आगे निकले अजय देवगन और की अक्षय कुमार की बराबरी

Updated: मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (16:23 IST)
अजय देवगन की फिल्म रेड 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। लगातार अजय ने दो सफल फिल्में दी हैं। उनकी पिछली रिलीज 'गोलमाल अगेन' ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था और अजय के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। 
 
सौ करोड़ क्लब में अजय देवगन की 8 फिल्में हो गई हैं। इस तरह से वे शाहरुख खान से आगे निकल गए हैं। किंग खान की 7 फिल्में इस क्लब में शामिल हैं। 


 
अक्षय कुमार की आठ फिल्में इस एलीट समूह का हिस्सा बन चुकी हैं और अजय ने अब अक्षय की बराबरी कर ली है। इन दोनों से आगे केवल सलमान खान हैं जिनकी 12 फिल्में सौ करोड़ क्लब का हिस्सा हैं। 
 
खास बात यह है कि सलमान ने लगातार 12 फिल्में ऐसी दी हैं जो सौ करोड़ पार कर चुकी हैं। दबंग से सिलसिला शुरू हुआ तो टाइगर जिंदा है तक चल रहा है। 


 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के इस एलीट समूह में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की 5, रितिक रोशन और वरुण धवन की 4-4 एवं रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की 3-3 फिल्में शामिल हैं।

Show comments

स्त्री से हस्तर तक, भारतीय सिनेमा के 5 सबसे खौफनाक किरदार, जिन्हें देखकर आज भी कांप उठती है रूह

महावीर जैन और सिंपल सुनी की 'लंबोदरा 2.0' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खुशी और AI को लेकर उठाए बड़े सवाल

राणा दग्गुबाती का बड़ा धमाका, कंगना रनौत संग लेकर आ रहे हैं हॉरर फिल्म 'Scary Picture'

रवि तेजा की 'इरुमुडी' को लेकर खड़ा हुआ विवाद, बाल कलाकार बेबी नक्षत्र के मुद्दे पर लेबर डिपार्टमेंट का कड़ा नोटिस

हैलोवीन पर नागिन अवतार में दिखीं जाह्नवी कपूर, मां श्रीदेवी को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट, ओरी संग रीक्रिएट किया 'नगीना' आइकॉनिक लुक

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख