dharma sangrah

यह फिल्म अजय देवगन की इमेज बदल देगी, पहली बार करेंगे ऐसा रोल

Updated: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (18:24 IST)
अजय देवगन इन दिनों हर तरह की फिल्में कर रहे हैं। कॉमेडी, एक्शन, रोमांस जैसे हर जॉनर पर उनकी नजर है। ऐसी ही एक फिल्म उन्होंने साइन की है जिसका नाम है 'दे दे प्यार दे'। 
 
यह एक रोम-कॉम फिल्म है जिसके निर्माता हैं लव रंजन। ये वही शख्स हैं जिन्होंने 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी कामयाब फिल्में बनाई हैं। 'दे दे प्यार दे' का निर्देशन कर रहे हैं अकीव अली।



लव रंजन का कहना है कि यह फिल्म अजय देवगन की छवि को बदल कर रख देगी। उनके अनुसार अजय ने पहले भी रोमांटिक फिल्में की हैं, लेकिन वे इंटेंस और डार्क थीं। पहली बार अजय रोमांस को फन मोड में करेंगे। यह हल्की-फुल्की बबली टाइप रोम-कॉम फिल्म है। इस तरह का उनका अंदाज दर्शकों ने पहले कभी भी नहीं देखा होगा।

 
इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के साथ अजय रोमांस करते दिखाई देंगे और यह रोमांस देखना दिलचस्प होगा। फिल्म में तब्बू भी हैं जिनकी इमेज एक सीरियस एक्ट्रेस की है। लव के मुताबिक तब्बू का भी इस फिल्म में नया अंदाज देखने को मिलेगा। हालांकि गोलमाल अगेन में दोनों का फन साइड नजर आ चुका है, लेकिन 'दे दे प्यार दे' में यह साइड बिलकुल अलग होगा।

इस फिल्म का इंतजार अजय के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। शायद पहली बार अजय इस तरह की कोई फिल्म करने जा रहे हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख