dharma sangrah
✕

22 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल करेंगे अजय देवगन, साथ में होगा ये सुपरस्टार

Updated: मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (11:56 IST)
अजय देवगन इन दिनों तेजी से फिल्म साइन कर रहे हैं। गोलमाल अगेन और रेड की शानदार सफलता के बाद उनके डिमांड अचानक बढ़ गई है। अजय देवगन का जोर ऐसी फिल्मों को करने पर है जिनमें भरपूर मनोरंजन हो और साथ में दर्शकों को कुछ अलग हट कर देखने का भी मौका मिले।
 
हाल ही में अजय से जुड़े एक सूत्र ने बताया- पिछले दिनों अजय के पास एक शानदार ऑफर आया है। यह 22 साल पुरानी हिट फिल्म का सीक्वल है। फिलहाल बातचीत अंतिम दौर में है और अजय जल्दी ही यह फिल्म साइन करेंगे। यह है फिल्म... 

इस फिल्म का नाम है 'इंडियन' जिसमें कमल हासन ने लीड रोल निभाया था। इसे हिंदी में 'हिंदुस्तानी' नाम से रिलीज किया गया था। अब इंडियन 2 बनाने की प्लानिंग फिल्म के निर्देशक शंकर कर रहे हैं। वे अजय देवगन के साथ बनाना चाहते हैं। 
 
इंडियन में कमल के साथ मनीषा कोईराल और उर्मिला थीं। यह एक ऐसे स्वतंत्रतता सेनानी की कहानी थी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है, लेकिन उसका बेटा बेईमानी की राह पर है। कमल हासन ने बाप-बेटे को दोहरी भूमिका निभाई थी। साथ में होगा यह सुपरस्टार... 

फिल्म में कमल हासन भी हो सकते हैं। 'विश्वरूप 2' के प्रचार के दौरान जब कमल से यह बात पूछी गई तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि यह फैसला शंकर लेंगे। शंकर फिलहाल '2.0' में फंसे हुए हैं। रजनीकांत और अक्षय कुमार को लेकर उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में लंबा समय लग रहा है। 
 
2.0 को 2017 में ही रिलीज हो जाना था, लेकिन अब कब रिलीज होगी इस बारे में कोई खबर नहीं है। इसी बीच शंकर 'इंडियन 2' को भी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख