Daily Horoscope

अजय देवगन की 'रनवे 34' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Updated: बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (20:15 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रनवे 34' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को अजय ने निर्देशित भी किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। 'रनवे 34' की रिलीज से पहले मेकर्स फिल्म का दूसरा ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। 

 
ट्रेलर में अजय देवगन कई दमदार डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं '314 फैसले लिए थे हमने उस रोज, उसमें से अगर एक भी गलत होता, तो आज हम यहां नहीं होते... लेकिन फिर भी गलती सिर्फ पायलट की होती है। 
 
फिल्म में अजय देवगन पायलट विक्रांत खन्ना की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं रकुल प्रीत सिंह उनकी को-पायलट तान्या के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील की भूमिका में हैं। 
 
फिल्म रनवे 34 एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म जेट एयरवेज की दोहा-कोच्चि उड़ान के 2015 में हुई घटना से प्रेरित है। खराब मौसम और बहुत ही कम विजिबिलिटी के बावजूद प्लेन को पायलट ने एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया था। कहा जाता है कि ये एक तरह की ब्लाइंड लैंडिंग थी। इस ब्लाइंड लैंडिंग में करीब 150 यात्रियों की जान दांव पर लगी हुई थी। यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होगी।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख