Daily Horoscope
✕

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'भोला' ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Updated: रविवार, 2 अप्रैल 2023 (12:21 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड‍ फिल्म 'भोला' रामनवमी के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू अहम किरदार में है। फिल्म को पहले दिन रामनवमी की छुट्टी का ज्यादा फायदा नहीं मिला था। फिल्म ने पहले दिन 11.20 करोड़ रुपए का बॉ‍क्स ऑफिस कलेक्शन किया था, जो उम्मीद से कम था।

 
'भोला' के कलेक्शन में दूसरे दिन भी कमी देखने को मिली फिल्म ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 7.40 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। अब भोला का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। 
 
अजय देवगन की 'भोला' को शानदार वर्ड ऑफ माउथ के चलते पहले शनिवार को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने शनिवार को 12.10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिल्म का तीन दिनों में टोटल कलेक्शन 30.70 हो गया है। 
 
फिल्म 'भोला' का निर्देशन अजय देवगन ने किया है। फिल्म में अजय और तब्बू के अलावा संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, गजराव राव अहम किरदार में हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म के कलेक्शन में वीकेंड पर और इजाफा देखने को मिल सकता है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख