Hanuman Chalisa
✕

अजय देवगन बनाएंगे बाबा रामदेव पर बायोपिक

Updated: बुधवार, 14 जून 2017 (12:07 IST)
अजय देवगन इस समय अपनी आगामी फिल्मों 'बादशाहो' और 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं, बावजूद इसके उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव के जीवन पर बायोपिक बनाने के लिए समय निकाल लिया है। 
 
48 वर्षीय अजय, बाबा रामदेव पर अभिनव शुक्ला के साथ मिल कर टीवी सीरिज 'बाबा रामदेव: द अनटोल्ड स्टोरी' बनाने जा रहे हैं। इसमें बाबा रामदेव और उनके पार्टनर बालकृष्णा की जीवन यात्रा को प्रमुखता के साथ दिखाया जाएगा। एक आम आदमी किस तरह योग गुरु बनकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर छा जाता है और व्यवसाय में भी बहुत आगे निकल जाता है, इसमें दर्शाया जाएगा। 
 
इस सीरिज की शूटिंग के पहले काफी रिचर्स की जा रही है और संभव है कि वर्ष के अंत तक शूटिंग शुरू हो जाए। बाबा रामदेव का किरदार निभाने के लिए कलाकार खोजा जा रहा है। विक्रांत मैस्से को साइन किए जाने की खबर थी, लेकिन विक्रांत ने यह रोल करने से मना कर दिया है। 
 
25 दिसम्बर 1965 को हरियाणा के एक गांव में जन्मे रामकृष्ण यादव ने योगा और संस्कृत में पढ़ाई की। स्वामी शंकर देव ने उन्हें रामदेव का नया नाम दिया। 2003 में आस्था टीवी पर उन्होंने योग सिखाना शुरू किया और देखते ही देखते प्रसिद्ध हो गए। अजय को विश्वास है कि बाबा की कहानी लोगों को पसंद आएगी। 
Show comments

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख