dharma sangrah
✕

अजय देवगन का जोखिम, दो फिल्म के बीच 50 दिन का अंतर

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2017 (18:52 IST)
वो दौर गया जब एक ही सप्ताह में किसी सितारे की दो फिल्में साथ में प्रदर्शित होकर सफल भी हो जाती थीं। तब मनोरंजन के इतने विकल्प मौजूद नहीं थे और मनोरंजन के लिए सिनेमा एकमात्र सस्ता साधन था। अब दर्शकों को जुटाने के लिए जी तोड़ मेहनत करना होती है। अब सितारे साल में केवल एक या दो फिल्में करते हैं ताकि उनकी फिल्मों में अंतराल रहे और उनकी फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी रहे। 

अजय देवगन की इस वर्ष दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। मिलन लथुरिया के साथ 'बादशाहो' और रोहित शेट्टी के साथ 'गोलमाल अगेन'। दोनों ही अजय देवगन के प्रिय निर्देशक हैं और दोनों के ही साथ अजय कई सफल फिल्म दे चुके हैं। 
 
अजय की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही और इस समय एक बड़ी हिट की उन्हें सख्त जरूरत है ताकि सितारों की दौड़ में उनका स्थान बरकरार रहे। शायद इसी कारण उन्होंने आजमाए हुए निर्देशकों के साथ फिल्म करने का सुरक्षित दांव खेला है। 
 
बादशाहो इस वर्ष एक सितंबर को प्रदर्शित हो रही है और गोलमाल अगेन दिवाली पर। दिवाली 19 अक्टोबर को है और संभव है कि 'गोलमाल अगेन' को 20 अक्टूबर को प्रदर्शित किया जाए। इस तरह से अजय की दो फिल्मों के बीच मात्र 50 दिन का अंतर है और यह बहुत कम है। यह निर्णय खतरनाक भी हो सकता है और यह भी संभव है कि 50 दिनों में अजय के नाम के आगे दो सफल फिल्म जुड़ जाएं। 
Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख