kundali milan
✕

यशराज फिल्म्स के मेगा प्रोजेक्ट में नजर आएंगे अजय देगवन!

Updated: बुधवार, 12 अगस्त 2020 (18:51 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आखिरी बार फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में वीर योद्धा तानाजी मालुसरे के किरदार में नजर आए थे। यह अजय देवगन की 100वीं फिल्म थी। इस फिल्म के बाद अजय देवगन की फिल्म भुज जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।

 
इसी बीच अजय देवगन को लेकर एक खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो अजय देवगन ने 'यशराज फिल्म्स' की एक मेगा प्रोजेक्ट के लिए हामी भरी हैं। हालांकि इस मेगा बजट का नाम फाइनल नहीं हुआ है। वहीं इस बारें में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ALSO READ: Gunjan Saxena: The Kargil Girl: विवादों में घिरी जाह्नवी कपूर की फिल्म, वायुसेना ने जताई आपत्ति
 
खबरों के अनुसार आदित्य चोपड़ा ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए अजय देवगन को साइन किया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि यशराज अपने 50 साल पूरे करने जा रहा है। ऐसे में इस फिल्म की घोषणा के साथ सेलिब्रेशन किया जाएगा। ये फिल्म निर्देशक राहुल रवैल के बेटे शिव रवैल निर्देशित करेंगे।
 
तीन दशक लंबे करियर में ये पहला मौका होगा जब अजय देवगन यशराज फिल्म्स की किसी फिल्म में दिखेंगे। वही बताया जा रहा है कि, बीते दो साल से इस फिल्म को लेकर दोनों के बीच चर्चा हो रही है। लेकिन अब खबर है कि इसे अब पूरी तरह से लॉक कर दिया गया है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें जल्द ही अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन, स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म के बाद अजय रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नज़र आएंगे।
 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख